एजुकेशन

ICSI CS Professional, Executive Result 2026 Date: बिग अपडेट! 25 अगस्त को जारी होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट

ICSI CS Professional, Executive Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जून 2026 सेशन के लिए सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे घोषित करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

25 अगस्त को आएगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट

ICSI CS Professional, Executive Result 2026 Date: आईसीएसआई सीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जून 2026 सेशन के लिए सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपन रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के नतीजे का ऐलान दोपहर 2 बजे होगा।

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (सिलेबस 2022) का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे अपने रिकॉर्ड और उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपन परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICSI CS Professional, Executive Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICSI CS Professional, Executive Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपन रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

ICSI CS Professional Result: रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट ऐड्रेस पर आ जाएगा

प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) परीक्षा का रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों के पंजीकृत पते पर भेजा जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर इसकी भौतिक प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो वह अपने विवरण के साथ संस्थान से पर संपर्क कर सकता है।

ICSI CS Professional, Executive Result: दिसंबर में होगी अगली परीक्षाएं

कंपनी सेक्रेटरीज प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की अगली परीक्षाएं सोमवार, 21 दिसंबर 2026 से सोमवार, 28 दिसंबर 2026 तक दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन नामांकन आवेदन और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article