एजुकेशन

ICSI CS Executive Result: जारी हुआ इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया का रिजल्ट, देखें एग्जीक्यूटिव परिणाम लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 25, 2023, 03:44 PM IST

ICSI CS Executive Result Download: आईसीएसआई की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu की मदद से जारी कर दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट को चेक कर सकते हैं और साथ ही यहां दिए गए स्टेप्स की मदद लेकर भी अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICSI CS एग्जीक्यूटिव रिजल्ट

ICSI CS Executive Result: सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई सीएस रिजल्ट 2022 घोषित कर दिए गए हैं। CS परिणाम 25 फरवरी, 2023 को घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार अब अपने CS कार्यकारी परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu और icsi.examresults.net की मदद से चेक कर सकते हैं। आईसीएसआई ने पहले ही साझा किया था कि वह आज दोपहर 2 बजे सीएस कार्यकारी परिणाम के लिए घोषणा करेंगे। प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए सीएस रिजल्ट भी सुबह करीब 11 बजे जारी किया गया था।

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव उम्मीदवार कार्यकारी कार्यक्रम के लिए अपने सीएस रिजल्ट मार्कशीट को डाउनलोड कर चेक करने का तरीका जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव परिणाम: ICSI CS Executive Result 2022 – Check CS Result direct link

ICSI CS कार्यकारी रिजल्ट 2022: डाउनलोड करने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर CS एक्जीक्यूटिव रिजल्ट लिंक को टैप करें।

रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को भर लें।

सीएस कार्यकारी परीक्षा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

पीडीएफ फॉर्मेट में सीएस कार्यकारी रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी लें।

सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम 2023 सेशन 1 जून 2023 से शुरू होगा। 26 फरवरी 2023 से इच्छुक उम्मीदवार सीएसईईटी और आईसीएसआई व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन और भुगतान भी कर सकते हैं।

ICSI ने आज 25 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे CS प्रोफेशनल रिजल्ट 2022 भी घोषित किया था। चिराग अग्रवाल, एस स्वाति और रिया भागचंदानी ने शीर्ष तीन स्थान हासिल कर सीएस रिजल्ट का अपडेट दिया था।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article