ICSE ISC Result 2024 Date Time: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आईसीएसई 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट आईएससी 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीआईएससीई 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स CISCE Official Website cisce.org पर यूनीक आईडी दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
जारी हुई ICSE Result 2024 Date, ISC Result 2024 Date
ICSE Result 2024 व ISC Result 2024 जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.orgऔर cisceresults.in पर Unique Id दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश होने की भी संभावना रहती है। ऐसे में स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी नतीजे देख सकेंगे।
कल जारी होगा आईसीएसई आईएससी रिजल्ट, ICSE Result 2024, ISC Result 2024
पिछले साल का डेटा देखें तो पाएंगे कि ICSE 10th Result और ISC 12th Result 13 मई को घोषित किए गए थे। वहीं, इस साल ISC Result 2024 Class 12th और ICSE Result 2024 Class 10th की घोषणा 6 मई को ही कर दी जाएगी। बता दें कि ICSE Class 10 परीक्षा 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि ISC Class 12 परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, इस साल ISC Class 12 रसायन विज्ञान पेपर को 21 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित यानी रिशिड्यूल कर दिया गया था। वहीं, ISC Class 12 Psychology Exam 2024 को भी पोस्टपोन यानी स्थगित कर दिया गया था।
आईसीएसई आईएससी रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज
2023 में, ICSE Class 10 Pass Percentage 98.84 प्रतिशत था, जबकि ISC Class 12 pass percentage 96.93 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 12वीं कक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 प्रतिशत रहा था और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.56 प्रतिशत रहा था 10वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 प्रतिशत और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
