ICMAI CMA Intermediate & Final Result 2025 Released: आईसीएमएआई सीएमए इंटरमीडिएट व फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ICMAI CMA Intermediate Result) खबर है। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने इंटरमीडिएट व फाइनल का रिजल्ट जारी कर (ICMAI CMA Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in. पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ICMAI CMA Final Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें आईसीएमएआई सीएमए की परीक्षा 11 से 18 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं अब रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ICMAI CMA Result 2025 Link: कहां चेक करें रिजल्ट
जिन उम्मीदवारों ने ICMAI CMA परीक्षा दी है, वे अपना परिणाम ICMA के आधिकारिक पोर्टल - icmai.in पर देख सकते हैं। यह इंटरमीडिएट और फाइनल दोनों परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए है।
ICMAI CMA Intermediate & Final Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ICMAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICMAI CMA Intermediate & Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ICMAI CMA Intermediate & Final Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पासवर्ड
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
इस वर्ष आईसीएमएआई सीएमए इंटर जून 2025 सत्र के दोनों ग्रुप में कुल 9,998 छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं पासिंग पर्सेंटेज कुल 13.75% देखने को मिला था।
