ICAI CA September Result 2025 Date, Kab Aayega: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA September Result 2025) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) नवंबर के पहले सप्ताह में सीए सितंबर 2025 परीक्षा के नतीजे जारी कर (CA September Result) सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट का ऐलान 3 अक्टूबर 2025 को किया जा सकता है। हालांकि आईसीएआई की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI CA September Result 2025: कब हुई थी सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाएं
बता दें इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो समूहों में आयोजित की गई थी। जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को निर्धारित थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर को हुई थी। इसके बाद फाउंडेशन की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को हुई। वहीं इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होना वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ICAI CA September Result 2025 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Intermediate, Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- स्कोर कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
ICAI CA September Score Card: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- एनरोलमेंट नंबर
- पासवर्ड
- विषयवार मार्क्स
- कुल प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
ICAI CA September Result: रिजल्ट से संबंधित नहीं कोई जानकारी
ध्यान रहे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई सटीक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
