एजुकेशन

ICAI CA Exam Notice: इंटर और फाइनल परीक्षा को आया जरूरी नोटिस, वेबसाइट icai.org पर करें चेक

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 8, 2023, 06:19 PM IST

ICAI CA Important Notice 2023: पात्रता मानदंड पर आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2023 का जरूरी नोटिस जारी कर दिया गया है और यहां पर नोटिस को चेक भी कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट icai.org की मदद से इस नोटिस को चेक किया जा सकता है और ताजा अपडेट के लिए भी पोर्टल को चेक करते रहें।

Image

ICAI CA का नोटिस जारी

ICAI CA Important Notice: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2023 के लिए पात्रता मानदंड पर एक जरूरी नोटिस जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस आईसीएआई की आधिकारिक साइट icai.org पर उम्मीदवारों के देखने के लिए उपलब्ध है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो छात्र सीए इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें शिक्षा और प्रशिक्षण की मौजूदा योजना के तहत आयोजित किया जाएगा। नोटिस चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

ICAI CA आधिकारिक नोटिस का लिंक - ICAI CA official Notice

ICAI CA नवंबर परीक्षा 2023: जरूरी सूचना कैसे करें डाउनलोड

  1. ICAI की आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा 2023 आधिकारिक नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार विवरण को चेक कर सकते हैं।
  4. विवरण की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  5. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास भी रख लें।
इस बीच आईसीएआई ने मई, जून की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। बिना विलंब शुल्क यानी लेट फीस के फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की लास्ट डेट 24 फरवरी रखी गई है। उम्मीदवार लेट फीस के साथ 3 मार्च तक अपने आवेदन को जमा कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं।

आने वाले समय में भी आईसीएआई की ओर से आधिकारिक रूप से जानकारी साझा की जा सकती है और उम्मीदवारों से इस बारे में विवरण साझा किया जाएगा। इसके लिए लगातार icai.org पर नजर बनाए रखें।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article