एजुकेशन

IBPS RRB PO Score Card 2023: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोर कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

IBPS RRB PO Mains Result 2023, Sarkari Result 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

IBPS RRB PO Score Card 2023

IBPS RRB PO Mains Result 2023, IBPS RRB PO Mains Score Card 2023: आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड (IBPS RRB PO Mains Score Card 2023) आज यानी 11 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

IBPS RRB PO Prelims Result 2023: सितंब में हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स एग्जाम का आयोजन सितंबर में किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर निर्धारित की गई है।

How to Download IBPS RRB PO Prelims Result 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II, ऑफिसर स्केल III, ट्रेजरी ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीक्लचर ऑफिसर सहित कुल 8611 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article