Ibps Rrb Po Mains Result 2022: क्या आप भी आईबीपीएस के जरिये निकलने वाली नौकरी के लिए इच्छुक हैं या आपने भी आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा में भाग लिया था? यदि हां, तो क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहिए क्योंकि आईबीपीएस कभी भी आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 की घोषणा कर सकता है। परिणाम तिथि को लेकर संभावित तिथि क्या है व रिजल्ट कैसे चेक करें, यह सभी जानकारी लेटेस्ट अपडेट के साथ यहां देखी जा सकती है।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) अक्टूबर 2022 में अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर मुख्य परीक्षा के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 जारी करेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन रिजल्ट्स को आज से कल में जारी किया जा सकता है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा 2022 का प्रयास किया था, वे आईबीपीएस आरआरबी पीओ पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उनके द्वारा प्राप्त पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड की मदद से अपना परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ परिणाम लिंक जल्द ही एक्टिव कर दिया जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 की जांच कैसे करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं:
- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट
ibps.in पर जाएं। - होम पेज के बाईं ओर उपलब्ध टैब '
CRP RRBs ' पर क्लिक करें। - नया पेज दिखाई देगा, 'Common Recruitment Process for Regional Rural Banks Phase XI’ पर क्लिक करें।
- फिर से, एक नया पेज दिखाई देगा, जहां 'IBPS RRB
PO Mains Result 2022' पर क्लिक करें। - पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, जन्म तिथि या पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें और सबमिट कर दें।
