IBPS RRB PO Score Card Direct Link: आईबीपीएस यानी बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से प्रारंभिक सीआरपी पीओ / एमटी-बारहवीं परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in की मदद से स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित होने की उम्मीद है। इसके अलावा एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप संबंधी अपडेट को लेकर भी ताजा जानकारी जल्द ही बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोर कार्ड लिंक: IBPS RRB PO Score Card Direct Link
आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोर कार्ड: कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉग इन विवरण की को दर्ज करें।
- आईबीपीएस आरआरबी पीओ स्कोर कार्ड को चेक करें।
- जांच करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट को भी निकाल लें।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
