एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Result 2024: जारी होने जा रहा आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, ibps.in से ऐसे करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Result 2024, Sarkari Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से आरआरबी क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

IBPS RRB Clerk Result 2024

IBPS RRB Clerk Result 2024, Sarkari Result 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से आरआरबी क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट (IBPS RRB Clerk Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त 2024 को किया गया था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download IBPS RRB Clerk Result 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरआरबी क्लर्क रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB Clerk Exam 2024: कब होगी मेन्स परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से रीजनल रूरल बैंक में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के 5585 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article