एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2024 PDF Download: यूजीसी नेट आंसर-की पीडीएफ लिंक, ugcnet.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक 83 विषयों के लिए किया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पीडीएफ का इंतजार कर रहे हैं।

Image

UGC NET Answer Key 2024

UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) जून सेशन की आंसर-की किसीभी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट आंसर-की 2024 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Answer Key 2024 Date: कब आएगी यूजीसी नेट आंसर-की

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक 83 विषयों के लिए किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट आंसर-की सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधकिारिक जानकारी नहीं है।

UGC NET Answer Key 2024 PDF: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

यूजीसी नेट आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि इस आसंर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download UGC NET Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

NTA UGC NET 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article