एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम कब होगा जारी, कैसे करें चेक

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 Date: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे जल्द ही आईबीपीएस की आधिकारिक ​साइट ibps.in पर से देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम कब होगा

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 Expected Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन जल्द ही आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर से देख व डाउनलोड कर सकेंगे। ये ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती के लिए परीक्षा है। जानें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम कब होगा जारी, कैसे करें चेक

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा कब हुई थी?

प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को थी। परीक्षा में 80 अंकों के 80 सवाल थे। प्रश्न पत्र में रीजनिंग से 40 और न्यूमेरिकल एबिलिटी से 40 सवाल थे। परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। जानें कैसे करेंगे चेक

Exam Name : BPS RRB Clerk (Office Assistant - Multipurpose)

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2026 How to check

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट कैसे देखें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर IBPS RRB Clerk Prelims Result 2026 Link पर क्लिक करें।
  • IBPS RRB Clerk Prelims Result 2026 Pdf पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F दबाएं (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखता है, तो आप अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में पेनल्टी भी होगी

ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत जवाब देने पर पेनल्टी यानी निगेटिव मार्किंग होगी। हर उस सवाल के लिए जिसका गलत जवाब उम्मीदवार ने दिया है, उस सवाल के लिए दिए गए अंकों का एक चौथाई या 0.25 अंक पेनल्टी के तौर पर काट लिया जाएगा, ताकि सही स्कोर निकाला जा सके। अगर कोई सवाल खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार ने कोई जवाब नहीं दिया है; तो उस सवाल के लिए कोई पेनल्टी या निगेटिव मार्किंग होगी नहीं होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article