IBPS PO Prelims Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे क्रेडिंशियल तैयार रखें क्योंकि रिजल्ट कुछ दिन में जारी हो जाएगा। बता दें, IBPS ने कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन प्रोबेशनरी आफिसर मेंस परीक्षा 2026 का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाना है, जिसका मतलब है प्री का रिजल्ट पहले आ जाएगा।
मेंस परीक्षा में वही उम्मीदवार बैठता है, जो प्रीलिम्स में पास होता है, ऐसे में IBPS PO Prelims Result 2026 जारी होने की खबर कभी भी आ सकती है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से देखा जा सकेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC CHT Tier-I 2026: नोएडा के एक सेंटर पर परीक्षा री-शेड्यूल, अब 13 सितंबर को होगा एग्जाम
IBPS PO Prelims Result 2026 Date
पिछले वर्षों के रिजल्ट ट्रेंड को देखते हुए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट सितंबर 2026 के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है। इन रिजल्ट्स के जारी होने की खबर के लिए आप timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें।
IBPS PO Prelims Result 2026 Step to Check
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर IBPS PO Prelims Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरकर सबमिट करें।
- आपका
IBPS PO Prelims Scorecard 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। - इसे डाउनलोड कर लें और अपने विषयवार अंकों की जांच करें।
उम्मीदवार ध्यान रखें कि रिजल्ट के साथ अलग से आंसर की PDF जारी नहीं की जाएगी।
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?
IBPS PO Prelims Scorecard में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, कैटेगरी और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा की तारीख, सेक्शन वाइज कटऑफ, कुल अंक, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस भी स्कोरकार्ड में देखा जा सकेगा।
IBPS PO Mains Exam 2026 Date
यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों तरह के प्रश्न होंगे और कुल 225 अंक होंगे। प्रीलिम्स केवल क्वालिफाइंग चरण है। अंतिम चयन के लिए Mains और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
