एजुकेशन

IBPS PO Prelims Exam 2024: कब होगी आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

IBPS PO Prelims Exam 2024: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IBPS PO Prelims Exam 2024

IBPS PO Prelims Exam 2024 Date: आईबीपीएस पीओ परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 21 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के आवेदन का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

IBPS PO Prelims Exam 2024 Date: अक्टूबर में होगी परीक्षा

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 3955 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, मेन्स परीक्षा 30 नवंबर को होगी।

IBPS PO Prelims Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल हों सकेंगे।

IBPS PO Prelims Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article