एजुकेशन

IBPS PO Mains Scorecard 2025: जारी हुए पीओ मेंस परीक्षा के स्कोरकार्ड ibps.in पर ऐसे करें चेक, जानें आगे का प्रोसेस

IBPS PO Mains 2025 Scorecard OUT: आईबीपीएस पोओ मेंस परीक्षा 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in से स्कोरकार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Released

आईबीपीएस पीओ मेन्स स्कोरकार्ड 2025

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Released: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज (10 दिसंबर) प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स एग्जाम के स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने स्कोरकार्ड IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट, यानी ibps.in पर देख सकते हैं। बता दें, आईबीपीएस मेन्स 2025 स्कोरकार्ड देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कैप्चा डालना होगा।

जिन परीक्षार्थियों ने मेन्स लिखित परीक्षा पास कर ली है, वे अब इंटरव्यू राउंड के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

कब होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

ऑनलाइन पर्सनैलिटी टेस्ट 12 दिसंबर, 2025 को होने की संभावना है, हालांकि क्लियर होते ही टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।

कब होगा इंटरव्यू

इंटरव्यू 16 दिसंबर, 2025 से प्लान किए गए हैं। सिर्फ वही कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए अप्लाई कर पाएंगे जो पर्सनैलिटी टेस्ट में अप्लाई करेंगे।

नोटिफिकेशन और/या कॉल लेटर में बताए गए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स इंटरव्यू के समय बिना किसी एक्सेप्शन के दिखाने होंगे। इंटरव्यू के समय ऐसे तय डॉक्यूमेंट्स नहीं दिखाने वाले कैंडिडेट्स का कैंडिडेट बिना किसी जानकारी या नोटिस के सीधे रिजेक्ट कर दिया जाएगा और उन्हें इंटरव्यू में हिस्सा लेने की इजाजत भी नहीं दी जाएगी।

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Step to Check

IBPS PO Mains 2025 Scorecard Online Check करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • ibps.in पर जाएं
  • Recent updates के नीचे देखें
  • CRP-PO/MT-XV
  • Posted on 10 Dec, 2025
  • Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XV पर क्लिक करेंं
  • नया पेज खुलेगा
  • जहां Scores of Online Main Examination for CRP-PO/MT-XV पर दोबारा क्लिक करें।
  • क्रेडिंशियल डालें, स्कोरकार्ड देखें

ये रहा डायरेक्ट लिंक - IBPS PO Mains 2025 Scorecard Link

कैंडिडेट्स को एलिजिबिलिटी के सपोर्ट में डॉक्यूमेंट्स की स्कैन/सॉफ्ट कॉपी एक लिंक के जरिए अपलोड करनी होगी जो ऑफिशियल IBPS वेबसाइट पर मिलेगा। ऑनलाइन मेन एग्जाम (CRP-PO/MT-XV) के समय लिए गए फोटो और बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन को इंटरव्यू के समय वेरिफाई किया जाएगा। IBPS/बैंक पर्सनैलिटी टेस्ट/इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का (वॉलंटरी बेसिस पर) ऑनलाइन आधार वेरिफिकेशन भी कर सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article