एजुकेशन

IBPS PO Prelims Admit Card 2024: जारी होने जा रहा आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

IBPS PO Admit Card 2024 Release Date: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

IBPS PO Prelims Admit Card 2024

IBPS PO Admit Card 2024 Release Date: आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा (IBPS PO Prelims Exam 2024) का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (IBPS PO Prelims Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS PO Prelims Exam 2024: कब व कैसे होगी परीक्षा

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

IBPS PO Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download IBPS PO Admit Card 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 4455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article