IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Released: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस सहायक भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS Office Assistant Exam Date 2025: यहां देखें परीक्षा की तारीख
बता दें आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट 2025 प्रीलिम्स परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट के 13,217 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
IBPS Office Assistant Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS Office Assistant Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
यहां अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता आदि जानकारी दी गई होगी।
IBPS Office Assistant Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट काड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
