IBPS Exam Calendar 2026-27: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PSBs और RRBs (2026-2027) के लिए CRP का संभावित परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। कई परीक्षाओं की तारीखें जारी की गई हैं, जैसे PSBs – पब्लिक सेक्टर बैंक, CRP PO/MT-XVI – प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP SPL-XVI - स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP CSA-XVI – कस्टमर सर्विस एसोसिएट के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, RRBs – रीजनल रूरल बैंक, CRP RRBs-XV (ऑफिसर स्केल I, II और III) – रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर स्केल I, II और III के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस, CRP RRBs-XV (ऑफिस असिस्टेंट) – रीजनल रूरल बैंक ऑफिस असिस्टेंट के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस।
कब कौन सी होगी परीक्षा
- CRP PO/MT-XVI के तहत PSBs भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को होगी, जिसके बाद मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को होगी।
- CRP SPL-XVI (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के लिए कोई प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी और यह एक ही/मुख्य परीक्षा के रूप में 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
- CRP CSA-XVI (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के लिए, प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को निर्धारित है, जबकि मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को होगी।
- इसी तरह, CRP RRBs-XV के तहत RRBs के लिए, ऑफिसर स्केल I की प्रारंभिक परीक्षा 21 और 22 नवंबर 2026 को निर्धारित है।
- ऑफिसर स्केल II और III का चयन 20 दिसंबर 2026 को एक ही परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
- ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगी, और मुख्य परीक्षा 30 जनवरी 2027 को निर्धारित है।
आधिकारिक तरीके से कैसे देखें कैलेंडर?
IBPS Exam Calendar 2026 देखने के लिए इन तरीको को अपनाएं- ibps.in पर जाएं
- Recent updates के नीचे देखें
- Tentative Calendar of CRP (PSBs & RRBs) Online Examinations पर क्लिक करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाकर (एक बार जारी होने के बाद) सभी परीक्षाओं के डिटेल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
