एजुकेशन

IBPS ने बढ़ाई पदों की संख्या, अब 10,696 नहीं इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

IBPS Clerk Vacancies Increased: IBPS ने क्लर्क पद के लिए तय वैकेंसी की संख्या को जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिया है। IBPS पहले जहां इन पदों के लिए 10,696 पदों पर भर्ती करने जा रहा था, वहीं अब 13,533 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अपडेट के बाद 2837 पदों का इजाफा हुआ है।

Image

IBPS ने बढ़ाई पदों की संख्या, अब 10,696 नहीं इतने हजार पदों पर होगी भर्ती

IBPS Clerk Vacancies Increased: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने एक बड़ा व महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। IBPS पहले जहां इन पदों के लिए 10,696 पदों पर भर्ती करने जा रहा था, वहीं अब 13,533 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस अपडेट के बाद 2837 पदों का इजाफा हुआ है। इससे सीधे सीधे उन छात्रों को फायदा होने वाला है जो इस पद के लिए योग्य हैं, लेकिन भारी प्रतियोगिता की वजह से सेलेक्शन से वंचित रहने का जोखिम था।

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी

IBPS द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, सबसे ज्यादा वैकेंसी उत्तर प्रदेश में बढ़ाई गई हैं। यहां वैकेंसी की संख्या 1,315 से बढ़कर 2,346 हो गई है। राजस्थान में वैकेंसी की संख्या 328 से बढ़कर 394 हो गई है, और बिहार में वैकेंसी की संख्या 308 से बढ़कर 748 हो गई है। हालांकि, दिल्ली में वैकेंसी की संख्या कम हो गई है।

कब हुई थी परीक्षा?

IBPS क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4-5 अक्टूबर, 2025 को हुई थी। अब सभी छात्रों को परीक्षा के परिणामों का इंतजार है, माना जा रहा है, रिजल्ट जल्द ही आने की उम्मीद है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद इन्हें आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा, इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पर भी रिजल्ट लिंक को जल्द से जल्द शेयर किया जाएगा।

अंडमान और निकोबार15
आंध्र प्रदेश 409
अरुणाचल प्रदेश 36
असम 373
बिहार 748
चंडीगढ़ 13
छत्तीसगढ़ 298
दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव 43
दिल्ली 279
गोवा 90
गुजरात 860
हरियाणा 181
हिमाचल प्रदेश 121
जम्मू और कश्मीर 75
झारखंड 177
कर्नाटक 1248
केरल 342
लद्दाख 7
लक्षद्वीप 7
मध्य प्रदेश 755
महाराष्ट्र 1144
मणिपुर 43
मेघालय 19
मिजोरम 29
नागालैंड 34
ओडिशा 479
पुडुचेरी 24
पंजाब 313
राजस्थान394
सिक्किम 22
तमिलनाडु 1161
तेलंगाना 302
त्रिपुरा59
उत्तर प्रदेश 2346
उत्तराखंड 95
पश्चिम बंगाल992
कुल 14939
चेतावनी भी जारी

इस बीच, IBPS ने उम्मीदवारों को ऑनलाइन पोस्ट की जा रही फेक न्यूज से सावधान रहने की भी चेतावनी दी है। ऑफिशियल नोटिस में लिखा है, "आम जनता और खासकर नौकरी ढूंढने वालों/उम्मीदवारों को सावधान किया जाता है कि IBPS अपने कामकाज या कामों के संबंध में किसी भी व्यक्ति/संस्था को न तो ऑथराइज करता है और न ही एंडोर्स करता है।"

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article