एजुकेशन

IBPS RRB Clerk Mains Result: आईबीपीएस ने जारी किया क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 : IBPS ने RRBs क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट स्टेटस IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ-साथ जन्म तिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। IBPS RRB Clerk Mains Result 2026, IBPS Clerk Mains Exam, IBPS Ckerk RRB, IBPS RRB Clerk Result

Image

IBPS RRB Clerk Mains Result

ब्IBPS RRBs XIV Clerk Mains Result 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP RRBs XIV के तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पद के लिए मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट स्टेटस IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ-साथ जन्म तिथि या पासवर्ड का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट, रीजनल रूरल बैंकों द्वारा बताई गई कैटेगरी वाइज खाली पदों के आधार पर किया गया है। अलॉटमेंट की प्रक्रिया, आरक्षण नीति पर सरकारी दिशानिर्देशों और रीजनल रूरल बैंकों के तहत भर्ती पर लागू होने वाले अन्य प्रशासनिक प्रावधानों के अनुसार आयोजित की गई है।

आईबीपीएस ने दी जानकारी IBPS Clerk Mains Exam 2026

IBPS ने साफ किया है कि प्रोविजनल अलॉटमेंट नौकर का प्रस्ताव नहीं है। उम्मीदवारों को आवंटित रीजनल रूरल बैंक के पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा और ज्वाइनिंग प्रक्रिया के दौरान आईडेंटिटी वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। संबंधित रीजनल रूरल बैंक नियुक्ति प्रस्ताव जारी करेगा, दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और ज्वाइनिंग की औपचारिकताएं पूरी करेगा। नियुक्ति पत्र जारी करने या रद्द करने का निर्णय पूरी तरह से संबंधित रीजनल रूरल बैंक के पास है। IBPS ने कहा कि दस्तावेजों की कमी, बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान, आधार विवरण या तस्वीरों में बेमेल होने के चलते अगर नियुक्ति पत्र रद्द कर दिया जाता है, तो वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट ..? How to download IBPS Clerk Mains Result

  • सबसे पहले www.ibps.in पर ऑफिशियल IBPS पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर CRP-Clerical या RRBs नाम के सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Common Recruitment Process- Regional Rural Banks Phase XIV के ऑप्शन को चुनें।
  • एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी। अपनी डिटेल्स डालें।
  • सक्सेसफुली लॉगिन करने के बाद, आपका IBPS RRB Clerk Mains Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसमें आपका क्वालिफाइंग स्टेटस दिखेगा। सभी डिटेल्स ध्यान से देखें और आगे के रेफरेंस के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।

भर्ती अधिसूचना के अनुसार, ज्वाइनिंग के समय संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा। हर एक कैटेगरी के लिए रिक्तियों की सीमा तक एक आरक्षित सूची तैयार की जाएगी, जो उम्मीदवारों की उपलब्धता के अधीन होगी। अगर दी गई अवधि के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा अतिरिक्त रिक्तियों की सूचना दी जाती है, तो आवंटन की तारीख से एक साल के अंदर आरक्षित सूची से अनंतिम आवंटन तीन से चार बार किया जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से आवंटित किया गया है, उनकी एक सूची IBPS की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन संख्या के क्रम में 15 अप्रैल, 2026 को या उससे पहले पब्लिश की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को न तो अनंतिम रूप से आवंटित किया गया है और न ही आरक्षित सूची में शामिल किया गया है, उन्हें CRP RRBs XIV के तहत आगे के चरणों के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article