Haryana Staff Selection Commission (HSSC) HSSC CET Group D Result 2024 Declared कर दिया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट-hssc.gov.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक व तरीका भी बताया गया है।
HSSC CET Group D Result 2024 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी परिणाम लिंक और स्कोरकार्ड का तरीका देखें।
एचएसएससी ग्रुप डी परिणाम 2024: कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट-hssc.gov.in पर जाएं
- सामने आए होमपेज पर एचएसएससी ग्रुप डी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्कोरकार्ड तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें।
एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा 2023 तिथि व पदों की संख्या
एचएसएससी ने 21 और 22 अक्टूबर, 2023 को ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की थी। आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में 13657 ग्रुप डी पदों को भर रहा है।
एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा 2023 कट ऑफ
परिणाम के साथ, एचएसएससी ने श्रेणी के अनुसार सीईटी कट ऑफ अंक भी जारी किए हैं। पीडीएफ के अनुसार, अनारक्षित श्रेणी के छात्र के लिए कट ऑफ अंक 77.8343117 (सीईटी अंकों के अनुसार) और 81.369227 (सीईटी स्कोर के अनुसार) है।
बता दें, अभी केवल 10,997 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जो सीईटी अंकों और सीईटी स्कोर के आधार पर तैयार की गई दोनों सूचियों में समान है।
