एजुकेशन

HSSC CET Answer Key 2024: जारी हुई हरियाणा सीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

HSSC CET Answer Key 2024, HSSC Group C CET Answer Key 2024: हरियाणा ग्रुप सी सीईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से हरियाणा सीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HSSC CET Answer Key 2024

HSSC CET Answer Key 2024, HSSC Group C CET Answer Key 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी सीईटी मेन्स की प्रोविजनल आंसर-की (HSSC Group C Answer Key 2024) आज यानी 21 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा सीईटी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC CET Answer Key 2024: इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

आयोग द्वारा ग्रुप सी परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:15 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, अब आयोग ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 22 फरवरी से 24 फरवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download HSSC CET Answer Key 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा ग्रुप सी सीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

HSSC Group C CET 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा ग्रुप सी सीईटी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 13529 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article