एजुकेशन

HPCL Admit Card 2026: जारी हुआ एचपीसीएल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

HPCL Admit Card 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने आज यानी 26 अप्रैल, 2026 को अपने अधिकारी स्तरीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Image

HPCL Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एचपीसीएल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

HPCL Admit Card 2026 Released: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने आज यानी 26 अप्रैल, 2026 को अपने अधिकारी स्तरीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (HPCL Admit Card 2026) दिए हैं। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (HPCL Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें एचपीसीएल ऑफिसर के पदों पर भर्ती परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HPCL Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले HPCL की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HPCL Officer Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

HPCL Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. डेट ऑफ बर्थ
  5. परीक्षा का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. परीक्षा का समय
  9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Also Read: School Summer Holiday 2026

HPCL Admit Card 2026: इस बात का ध्यान रखें

यदि आपके एडमिट कार्ड पर नाम रजिस्ट्रेशन नंबर, माता पिता का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर इसमें करेक्शन करवा लें। यहां सामान्य योग्यता परीक्षण जिसमें अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता परीक्षण और बौद्धिक क्षमता परीक्षण (तार्किक तर्क और डेटा व्याख्या) शामिल हैं। तकनीकी/व्यावसायिक ज्ञान परीक्षण जिसमें आवेदन किए गए पद के लिए आवश्यक योग्यता डिग्री/शैक्षिक से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article