एजुकेशन

HP SET Exam 2024 Date: जारी हुई एचपी सेट एग्जाम की डेट, मार्च में इस दिन होगी परीक्षा

HP SET Exam 2024 Date, HPPSC SET 2024 Date: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सेट एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एचपी सेट एग्जाम 2024 शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HP SET Exam 2024 Date

HP SET Exam 2024 Date, HPPSC SET 2024 Date: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (HP SET) की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से एग्जाम का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

HPPSC SET Schedule 2024: मार्च में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन 17 मार्च 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं। पेपर 1 हल करने के लिए 1 घंटे और पेपर 2 हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to Download HP SET Exam 2024 Schedule

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर What's new सेक्शन पर जाएं।
  • यहां HP SET 2024 Tentative schedule लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

HPPSC SET Exam 2024: राज्य स्तर की परीक्षा

आयोग द्वारा यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) का आयोजन किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article