एजुकेशन

HPBOSE Supplementary Dates 2025 OUT: जारी हो गई हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2025, 03:41 PM IST

HP Board 10th & 12th Supplementary Dates 2025 Released: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार hpbose.org से पूरा शिड्यूल देख सकते हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथियां (image - canva)

HP Board 10th & 12th Supplementary Dates 2025 Released: हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री/ कम्पार्टमेंट परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने एक या दो विषयों में पास होने से चूक गए हैं, उनके लिए परीक्षाएं जुलाई 2025 में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इस खबर या हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से पूरा शिड्यूल देख सकते हैं।

HPBOSE Supplementary Exam इसलिए आयोजित करता है, ताकि उन छात्रों को फायदा हो सके जो एक या दो विषयों में पास होने का दूसरा मौका ढूंढ रहे हैं।

नियमित बोर्ड परीक्षाओं को पास नहीं कर पाने छात्रों के लिए ये दूसरा व आखिरी मौका होगा। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, साथ ही परीक्षा तिथियों, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और प्रवेश पत्र की जानकारी भी जारी कर दी गई है।

कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथि 22-29 जुलाई, 2025

समय: सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक

  • 22 जुलाई: संस्कृत, पंजाबी, उर्दू
  • 23 जुलाई: हिंदी
  • 25 जुलाई: सामाजिक विज्ञान
  • 26 जुलाई: अंग्रेजी
  • 28 जुलाई: राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र

कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तिथि 22-28 जुलाई, 2025

समय: सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक

  • 22 जुलाई: अंग्रेजी
  • 23 जुलाई: लेखाशास्त्र, रसायन विज्ञान, इतिहास
  • 25 जुलाई: जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गणित

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

आवेदन पत्र 10 जून, 2025 से उपलब्ध कराए गए थे।

बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025 थी।

मानक आवेदन शुल्क 700 रुपये प्रति विषय है।

डेटशीट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट (hpbose.org) पर जाएं।
  • 'परीक्षा' सेक्शन में जाकर 'डेटशीट' पर क्लिक करें।
  • संबंधित कक्षा 10 या कक्षा 12 की पीडीएफ चुनें और डाउनलोड करें।
  • पंजीकरण की पुष्टि होने के बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे।
  • छात्र "छात्र कॉर्नर" सेक्शन में अपना नाम और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा के बारे में

सभी पूरक परीक्षाएं ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की जाएंगी।

छात्रों को अधिकतम दो विषयों में बैठने की अनुमति है।

कब तक आ सकता है रिजल्ट

कक्षा 10 और 12 की पूरक परीक्षाओं के परिणाम अगस्त और अक्टूबर 2025 के बीच घोषित होने की उम्मीद है। उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

End of Article