7 Skills to Learn to Increase Your Salary: आज के दौर में हर वर्किंग प्रोफेशनल अपनी सैलरी में एक बड़ा उछाल चाहता है। बढ़ती महंगाई में हर कोई चाहता है कि उनकी सैलरी भी तेजी से बढ़े, लेकिन यह हम सभी जानते हैं कि सिर्फ कड़ी मेहनत करने से अप्रेजल या प्रमोशन नहीं मिलता है। कॉर्पोरेट जगत में आपकी वैल्यू इस बात पर नहीं करती है कि आप डेडलाइन पर काम पूरा कर रहे हैं, समय पर आते-जाते हैं और अपने काम की पूरी रिस्पॉन्सबिलिटी लेते हैं। यह महत्वपूर्ण है, लेकिन केवल इससे आपकी वैल्यू तय नहीं होती है। कॉर्पोरेट की इस दुनिया में एंप्लॉय की अहमियत और वैल्यू इस पर निर्भर करती है कि आपके पास कौन से स्पेशल स्किल हैं। यदि आप अगले एक साल के भीतर अपनी इनकम या सैलरी को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने स्किल-सेट को अपग्रेड करना होगा और इन 7 Skills को सीखना होगा।
डेटा एनालिटिक्स
आजकल हर क्षेत्र की कंपनियां अपने बिजनेस से जुड़े फैसले डेटा के आधार पर लेने लगी है। ऐसे में अगर आपको डेटा की समझ है और आप उसे ऑर्गनाइज करना और उससे अच्छे से एनालाइज करना जानते हैं तो आपकी डिमांड बढ़ जाती है। एक्सेल के एडवांस टूल्स, टैब्लो या पावर बीआई जैसे टूल्स सीख कर आप अपनी वैल्यू को और बढ़ा सकते हैं और इसके आधार पर सैलरी बढ़ा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - HTET Admit Card 2026 कब होगा जारी, यहां देखें परीक्षा का पूरा रिवाइज्ड शेड्यूल
एआई टूल्स का उपयोग
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस दौर में जिन लोगों को एआई टूल्स (जैसे ChatGPT, Midjourney या अन्य ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर) का सही इस्तेमाल करना आता है उनकी डिमांड कई गुना बढ़ जाती है। कई कंपनियां ऐसे लोगों को हायर कर रही हैं, जिनके पास एआई की अच्छी नॉलेज है। कंपनियां ऐसे एम्प्लोयी को ज्यादा पैकेज देने के लिए तैयार रहती हैं जो तकनीक की मदद से कंपनी का समय और लागत दोनों बचा सके।
नेगोशिएशन स्किल्स
कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाले हर वर्कर को नेगोशिएशन आना चाहिए। नहीं तो कई बार योग्यता होने के बावजूद सही से मोल-तोल नहीं कर पाना भी आपकी कम सैलरी की वजह बन जाता है। नेगोशिएशन यानी बातचीत की कला केवल क्लाइंट्स के साथ डील करने में ही नहीं, बल्कि खुद की सैलरी अप्रेजल या नए जॉब ऑफर के समय भी काम आती है। अपनी बात को सही तरह से और तथ्यों के साथ रखने मात्र से आप एक अच्छा हाइक प्राप्त कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट
यदि आप किसी काम को शुरुआत से लेकर अंत तक बिना किसी गलती के, तय समय और बजट के भीतर पूरा करा सकते हैं, तो आप एक बेहतरीन प्रोजेक्ट मैनेजर बन सकते हैं। टीम को संभालना और रिसोर्सेज का सही इस्तेमाल करना एक ऐसी कला है जिसके लिए कंपनियां बहुत मोटी सैलरी देती हैं। अगर आप भी ये स्किल अपने अंदर डेवलप कर लेते हैं तो यह आपको अच्छा हाइक दिला सकती है। बता दें कि इस स्किल को आप कई सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से भी सिख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Bihar Police Constable Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड, csbc.bihar.gov.in से कर पाएंगे डाउनलोड
डिजिटल और सोशल मीडिया मार्केटिंग
डिजिटल के इस युग में हर छोटा-बड़ा ब्रांड इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है। ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी, एसईओ (SEO), या डिजिटल विज्ञापन (Paid Ads) चलाना सीख लेते हैं, तो आप किसी भी कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ा सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने वाले प्रोफेशनल्स की सैलरी हमेशा हाई होती है और आप एक अच्छे हाइक की डिमांड अपनी वैल्यू समझा कर सकते हैं।
कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स
कॉर्पोरेट जगत में काम करने के लिए कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन स्किल्स सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। आपके पास कितना भी ज्ञान क्यों न हो, अगर आप उसे सही तरीके से दूसरों के सामने पेश नहीं पाते हैं, तो उसका पूरा फायदा आपको कभी नहीं मिलता। अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहना, बेहतरीन ईमेल लिखना और आत्मविश्वास के साथ प्रेजेंटेशन देना आपको सीधे टॉप मैनेजमेंट की नजरों में लाता है। यह आपकी वैल्यू को दिखाता है और आपको अच्छे हाइक का दावेदार बनाता है।
प्रॉब्लम सॉल्विंग
कंपनियां अक्सर ऐसे लोगों की तलाश में रहती है या उन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं जो समस्याओं को लेकर केवल शिकायत नहीं करते, बल्कि उनका सटीक समाधान ढूंढकर लाते हैं। यानी ऐसे उम्मीदवार जिनमें प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स होती है। वह गंभीर परिस्थितियों में शांत रहकर सही फैसले लेने की क्षमता रखने के साथ लोगों को लीड करना जानते हैं।
