एजुकेशन

Bihar STET Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड, कॉमर्स स्ट्रीम के लिए हो रहा जारी

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 26, 2023, 09:36 AM IST

BSEB, Bihar STET Admit Card Download 2023: बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी हो रहे हैं। उम्मीदवार इनसे जुड़े विवरण को आधिकारिक वेबसाइट की मदद से चेक कर सकते हैं। साथ ही यहां पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं।

Image

बिहार STET एडमिट कार्ड 2023

BSEB, Bihar Board STET Admit Card: बीएसईबी यानी बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषणा की गई है कि माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 की कॉमर्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। रिलीज हो जाने के बाद आवेदक अपने बिहार एसटीईटी प्रवेश पत्र हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या फिर biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 5 मार्च 2023 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शिफ्ट 1: सुबह 8:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तक।

शिफ्ट 2: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक।

शिफ्ट 3: शाम 4:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक।

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2023 (Bihar STET Admit Card): ऐसे करें डाउनलोड

साल 2023 में बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदक नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके बिहार एसटीईटी प्रवेश पत्र को हासिल कर सकते हैं:

बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और प्रवेश पत्र डाउनलोड करते हुए फ्लैशिंग लिंक पर क्लिक करें।

आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

लॉग इन के विकल्प का चयन करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखेगा।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले वहां लिस्ट की गई सभी सूचनाओं की समीक्षा करें।

Bihar STET Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड ना हो पाने पर क्या करें?

बिहार एसटीईटी के जिन उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, उन्हें बीएसईबी हेल्प डेस्क से bseb.helpdesk@cbtexams.in पर या 6268030939 पर फोन करके संपर्क करना चाहिए।

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2023: डाउनलोड करने से पहले समीक्षा

एडमिट कार्ड में आवेदकों और उनकी निर्धारित परीक्षाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होती है, इसलिए उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने से पहले हर विवरण को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। ये विवरण नाम, जन्म तिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी, रोल नंबर, पद, उम्मीदवार की कक्षा, परीक्षा का दिन, समय, शिफ्ट, परीक्षा स्थल, परीक्षा स्थल कोड, फोटोग्राफ और साइन हो सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article