एजुकेशन

How to Become Teacher: 12वीं के बाद टीचर कैसे बनें, देखें गवर्नमेंट का क्या है प्लान

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 19, 2023, 02:31 PM IST

How to Become Teacher in Government School: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्राइमरी टीचर बनने के लिए बीएड की मांग खत्म कर दी गई है। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए गए हैं, जानें सरकार का क्या है प्लान व कैसे बन सकते हैं टीचर

Image

12वीं के बाद टीचर कैसे बनें (image - canva)

How to Become Teacher After 12th: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्राइमरी टीचर बनने के लिए बीएड की मांग खत्म कर दी गई है। पहले शिक्षक बनने के लिए बीएड कोर्स पूरा करना अनिवार्य था, लेकिन इस बार से ऐसा नहीं होगा। यह बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए गए हैं, ऐसे में टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं को जरूर जानना चाहिए कि अब टीचर बनने का क्या है प्रोसीजर। जानें सरकार का क्या है प्लान व कैसे बन सकते हैं टीचर

NEP 2020 यानी नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा जगत में हायर एजुकेशन तक कई बदलाव हुए हैं। लेकिन सबसे अहम है ITEP प्रोग्राम, जिसे नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन यानी (NCTE) की ओर से लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि अभी यह कंफर्म नहीं है कि 2024 में यह कोर्स शुरू होगा या नहीं लेकिन इस कोर्स को करना अनिवार्य जरूर होगा। संभावना है कि ITEP अगले सेशन से एजुकेशन सिस्टम का हिस्सा बन सकता है। आइये जानें ITEP क्या है?

क्या है ITEP?

इसका पूरा नाम इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) है, यह चार साल के लिए कोर्स होगा। जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार एडमिशन ले सकेंगे। अभी तक के नियम के अनुसार, ग्रेजुएट होना जरूरी होता था। इसके अलावा बीएड कोर्स भी करना होता था। इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को बेसिक, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक चरणों के लिए तैयार करना है। इस कोर्स के माध्यम से छात्र भारतीय मूल्यों, भाषाओं, ज्ञान, परंपरा आदि से जुड़ सकेगा। इसके अलावा शिक्षा और शिक्षाशास्त्र से भी अच्छी तरह वाकिफ होगा।

यह कार्यक्रम शुरू में प्रतिष्ठित केंद्रीय/राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों/संस्थानों में पायलट मोड में पेश किया जा रहा है। आईटीईपी उन सभी छात्रों के लिए होगा जो अपनी पसंद से माध्यमिक के बाद शिक्षण को पेशे के रूप में चुनना चाहते हैं। इस एकीकृत पाठ्यक्रम से छात्रों को जो सबसे बड़ा लाभ होगा वह है एक साल की बचत। वर्तमान में ग्रेजुएशन व बी.एड को मिलाकर 5 साल लग जाते थे, लेकिन अब 4 साल में ही उम्मीदवार प्रारंभिक शिक्षक के लिए तैयार हो जाएंगे।

कैसे होगा एडमिशन?

आईटीपी कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जो रैंक आएगी, उसी के अनुसार, कॉलेज अलॉट किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article