भारत के धामों के बारे में सवाल अकसर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिये जाते हैं। एक बार कैंडिडेट से ये सवाल पूछा गया था कि भारत में कितने धाम हैं? हालांकि ज्यादातर लोगों को उत्तराखंड में स्थित चार धाम के बारे में ही पता है।
दरअसल, भारत में कुल 2 तरह के धाम हैं। बड़े चार धाम और छोटे चार धाम। बड़े चार धामों की बात करें तो पहला उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ, गुजरात में स्थित द्वारका, ओडिशा में स्थित पुरी और तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम है।
अब बात करें लघु या छोटे धामों की तो ये हैं बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम। ये चारों धाम उत्तराखंड में स्थित हैं।
देश के बड़े धामों की बात करें तो बद्रीनाथ धाम उत्तराखंड में स्थित है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं द्वारका गुजरात में स्थित है, जो कि भगवान कृष्ण को समर्पित है।
जगन्नाथ धाम ओडिशा में स्थित है, जो भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। रामेश्वरम धाम की बात करें तो ये तमिलनाडु में है, जो कि भगवान शिव को समर्पित है।
लघु धामों की बात करें तो इन्हें छोटा चार धाम भी कहा जाता है। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित ये चार पवित्र तीर्थ स्थल हैं। इनमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं।