एजुकेशन

Holika Dahan 2026 Holiday: होलिका दहन कब है, जानें दिल्ली, बिहार, राजस्थान और यूपी में स्कूलों की छुट्टी होगी या नहीं?

Holika Dahan 2026 Holiday: देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन छुट्टी भी होती है, लेकिन होलिका दहन की छुट्टी को लेकर माता-पिता और छात्रों में दुविधा बरकरार है। आइए आपको बताएं किन राज्यों में है होलिका दहन की छुट्टी।

Image

होलिका दहन 2026 पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं?

Holika Dahan 2026 Holiday: भारत में रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों यानी हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिलता है। इस साल होली 3 और 4 मार्च को मनाई जा रही है। इस बीच स्टूडेंट्स और पेरेंट्स में होली की छुट्टी को लेकर दुविधा बनी हुई है। हालांकि 4 मार्च 2026 को होली की छुट्टी तो है ही है, लेकिन होलिका दहन के दिन की छुट्टी यानी 3 मार्च की छुट्टी को लेकर लोग दुविधा में है। तो आइए आपकी इस टेंशन को दूर करें और होलिका दहन की छुट्टी है कि नहीं आपको बताएं।

होलिका दहन की छुट्टी है कि नहीं?

होलिका दहन 3 मार्च को है, लेकिन कई राज्यों में होलिका दहन की छुट्टी होती है तो वहीं कई स्थानों पर होलिका दहन के दिन स्कूल खुले रहते हैं। आमतौर पर अधिकांश राज्यों में होलिका दहन की छुट्टियां नहीं होती है। यहां आम दिनों की तरह स्कूल खुले रहते है। लेकिन राज्य स्तर या जिला स्तर पर अवकाश की घोषणा की जाती है। आइए अब आपको बताएं कि किन राज्यों मे होलिका दहन की छुट्टी है।

दिल्ली में होलिका दहन की छुट्टी है क्या?

बता दें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली के साथ होलिका दहन की भी छुट्टी है। यानी 3 मार्च को दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे और 4 मार्च को होली के त्योहार के दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में छात्र दो दिन होली की त्योहार उत्साह के साथ मना सकते हैं।

बिहार में होलिका दहन की छुट्टी है या नहीं?

बिहार में होली के साथ होलिका दहन यानी 3 मार्च की भी छुट्टी भी है। बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र होली के साथ होलिका दहन पर्व का भी भरपुर आनंद उठा सकते हैं। यानी 1 मार्च रविवार, 3 मार्च होलिका दहन और 4 मार्च को होली के दिन छुट्टी है। छात्रों को केवल 2 मार्च को स्कूल जाना होगा।

उत्तर प्रदेश में होलिका दहन की छुट्टी कब है?

उत्तर प्रदेश में होली के साथ होलिका दहन की भी छुट्टी है। बस फर्क इतना है कि यूपी में होलिका दहन का अवकाश 3 मार्च को नहीं बल्कि 2 मार्च को दिया गया है। इस कारण अभिभावक दुविधा में है कि 3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे या खुले। इसके लिए उन्हें स्कूलों से संपर्क करने की आवश्यकता है।

राजस्थान में होली की छुट्टी

बता दें कि राजस्थान में होली के त्योहार पर लंबी छुट्टियां है। 1 मार्च से 3 मार्च तक स्कूल बंद रहेंगे। हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 1 मार्च को रविवार की छुट्टी है। 2 मार्च को राज्य सरकार ने होलिका दहन की छुट्टी दी थी और 3 मार्च को रंगों की होली की छुट्टी दी गई है।

हरियाणा में होलिका दहन की छुट्टी है क्या?

बता दें कि हरियाणा में 4 मार्च यानी होली की छुट्टी है। लेकिन होलिका दहन की छुट्टी को लेकर अभी तक कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में जिला आधार पर छु्ट्टी की घोषणा की जा सकती है। यह जिलाधिकारी पर निर्भर करता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article