March 2026 National International Important Days Holidays: मार्च का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण महीना है। इसमें न केवल कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं, बल्कि इसी महीने में रंगों का त्योहार होली भी आता है। इस साल मार्च (2026) महीने की शुरुआत होली के साथ होने वाली है। इसके अलावा सांस्कृतिक उत्सवों के साथ जागरूकता दिवस मनाए जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह जानना जरूरी की है कि मार्च के महीने में होली के त्योहार के अलावा और कौन-कौन से महत्वपूर्ण दिवस मनाए जाते हैं। महत्वपूर्ण दिवसों का यह कैलेंडर न केवल छात्रों को छुट्टियों की जानकारी देता है, बल्कि विश्व में पहले घटी कुछ प्रमुख घटनाओं की जानकारी भी प्रदान करता है। आइए जानते हैं होली, वुमन डे, जल दिवस समेत अन्य त्योहारों के बारे में।
मार्च 2026 महत्वपूर्ण दिवस (March 2026 National-International Days)
| दिनांक | दिवस का नाम | राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय |
| 1 मार्च | शून्य भेदभाव दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 1 मार्च | विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 3 मार्च | विश्व वन्यजीव दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 3 मार्च | विश्व श्रवण दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 3 मार्च | होलिका दहन | राष्ट्रीय |
| 4 मार्च | होली (धुलंडी/रंगवाली होली) | राष्ट्रीय |
| 4 मार्च | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | राष्ट्रीय |
| 8 मार्च | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 10 मार्च | CISF स्थापना दिवस | राष्ट्रीय |
| 12 मार्च | विश्व किडनी दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 12 मार्च | दांडी मार्च वर्षगांठ | राष्ट्रीय |
| 14 मार्च | पाई (Pi) दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 15 मार्च | विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 16 मार्च | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस | राष्ट्रीय |
| 18 मार्च | आयुध निर्माण दिवस | राष्ट्रीय |
| 20 मार्च | अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 20 मार्च | विश्व गौरैया दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 21 मार्च | विश्व वानिकी दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 21 मार्च | विश्व कविता दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 22 मार्च | विश्व जल दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 22 मार्च | बिहार दिवस | राज्य |
| 23 मार्च | शहीद दिवस | राष्ट्रीय |
| 23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 24 मार्च | विश्व क्षय रोग (TB) दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 27 मार्च | विश्व रंगमंच दिवस | अंतरराष्ट्रीय |
| 29 मार्च | महत्व रविवार (Palm Sunday) | धार्मिक दिवस |
| 31 मार्च | महावीर जयंती | धार्मिक दिवस |
होली 2026 (Holi 2026)
मार्च 2026 के पहले सप्हात की शुरुआत ही रंगों के त्योहार होली के साथ होने वाली है। भारत में रंग-गुलाल से खेले जाने वाला यह त्योहार अब विश्व स्तर पर पंसद किया जा रहा है। हर साल केवल होली मनाने के लिए लोग भारत आते हैं। इस साल रंगो वाली होली 4 मार्च को मनाई जा रही है। 3 मार्च को होलिका दहन है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं के अधिकारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने, उन्हें सम्मान देने, वह सांस्कृतिक, आर्थिक, राजनीतिक हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा करने के लिए मनाया जाता है। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रह ही हैं।
CISF स्थापना दिवस (CISF
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना 10 मार्च 1969 को हुई थी। इस दिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य कार्य देश के प्रमुख सरकारी औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, मेट्रो और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है।
अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness)
बिहार दिवस
बिहर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। यह वही दिन है, जब बिहार को एक अलग राज्य का दर्जा मिला था। 1912 में अंग्रेजों ने बिहार को बंगाल से अलग कर एक नए प्रांत के रूप में स्थापित किया। तब से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाने लगा।
इस तरह के कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवस हैं, जो भारत और विश्व में मनाए जाते हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जानना जरूरी है।
