बना गली-मोहल्ले का गांव सुनते ही बड़ी हैरानी सी हो रही है न। गांव के गली मोहल्ले में यादों का सफर जो देखने को मिलता है। ऐसे में इस खास गांव में एक भी गली-मोहल्ला न होना किसी को भी चौका देगा। मन में सवाल उठने लगे हैं कि बच्चे खेलते हैं कंहा है, लोग बैठते कहां है? ये गांव है कहां? तो आइए जानते हैं।
जिस बिना गली-मोहल्ले के गांव की हम बात कर रहे हैं यह पोलैंड में स्थित है इसका नाम सुलोसेवा गांव है। क्राकोव शहर से इस गांव की दूसरी केवल 30 किलोमीटर है।
बता दें कि पोलैंड के इस गांव में लोग एक 9 किलोमीटर लंबी कतार में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगी कि कतार में कोई कैसे रहता है। ये सोचना लाजमी भी है। क्योंकि कतार या लाइन में कोई कैसे रह सकता है।
बता दें कि यह गांव सड़क के किनारे बसा हुआ है। यहां लोगों के घर सड़क के दोनों किनारे एक लंबी कतार में बने हुए है। यही कारण है कि यहां एक भी गली और मोहल्ला नहीं है। लेकिन गांव के लोग बड़ी खुशहाली के साथ रहते हैं।
सड़क के दोनों किनारे बसा हुए इस गांव के लोग शांत और खुशहाल जीवन जीने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। शहर की चकाचौंध से दूर यह अपने पारंपरिक त्योहार एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं।
बता दें कि पोलैंड शहर के सुलोसवा गांव की स्थापना 16वीं शताब्दी में कुलीन सेना के अधिकारी द्वारा की गई थी। इस गांव में 400 से अधिक गुफाएं है, जिन्हें देखने ढेरों पर्यटक पहुंचते हैं।