टीवी की इन 7 एक्ट्रेसेस को मिला 'घमंडी, झगड़ालू और बदतमीज' का टैग, नखरों के चलते काम के पड़े लाले

These TV Actresses Got Tag Arrogant And Rude: टीवी इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो ट्रोलर्स के निशाने पर आए दिन रहती हैं। आज इस स्टोरी में उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं, जिन्हें घमंडी का टैग मिला है।

Authored by: KavitaUpdated Nov 19 2026, 12:05 IST
घमंडी और बदतमीज कहलाईं ये एक्ट्रेसेसImage Credit : Instagram01 / 08

घमंडी और बदतमीज कहलाईं ये एक्ट्रेसेस

These TV Actresses Got Tag Arrogant And Rude: बॉलीवुड इंडस्ट्री की तरह आज के समय में टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेसेस को लाखों लोग फॉलो करते हैं और इनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेस अपने स्वभाव की वजह से लोगों के निशाने पर भी रही हैं। टीवी जगत में कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्हें घमंडी का टैग मिला है और इन एक्ट्रेसेस की खूब झगड़े भी हुए हैं। आइए आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के नाम बतात हैं।

निया शर्माImage Credit : Instagram02 / 08

निया शर्मा

टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस निया शर्मा के इंडस्ट्री में काफी बवाल हुए हैं। निया सीरियल जमाई राजा से स्टार बनी हैं और इस शो में निया के अपोजिट रवि दुबे नजर आए। आज के समय में दोनों दोस्त हैं, लेकिन दावा किया जाता है कि निया और रवि के बीच काफी झगडे़ हो चुके हैं।

हिना खानImage Credit : Instagram03 / 08

हिना खान

हिना खान टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो पहले टीवी की पॉपुलर बहू थी, लेकिन बिग बॉस ने हिना की छवि को बदल दिया। बिग बॉस के बाद हिना के झगड़े चर्चा में रहे। उन्हें कई बार ट्रोलर्स ने घमंडी और झगड़ालू का टैग दिया।

करिश्मा तन्ना​Image Credit : Instagram04 / 08

करिश्मा तन्ना​

करिश्मा तन्ना अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई बार उनके लिए अड़ियल और घमंडी जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है। करिश्मा की कई बार सेट से लड़ाई की खबरें सामने आई हैं।

मौनी रॉयImage Credit : Instagram05 / 08

मौनी रॉय

मौनी रॉय टीवी सीरियल नागिन में काफी पसंद की गई, लेकिन कहा जाता है कि इस शो के चलने के बाद मौनी ने सेट पर नखरे दिखाने शुरू कर दिए थे। दावा है कि सेट पर उनके मूड स्विंग अक्सर बदलते रहते थे।

रश्मि देसाई​Image Credit : Instagram06 / 08

रश्मि देसाई​

रश्मि देसाई भी इस लिस्ट में हैं। दावा है कि टीवी शोज के सटे पर रश्मि देसाई के काफी झगडे़ हुए हैं। सीरियल तुम से तुम तक के सेट पर उन्हें काफी झगड़ते हुए देखा गया था, जिस वजह से टीम को काफी परेशानी होती थी।

जेनिफर विंगेट​Image Credit : Instagram07 / 08

जेनिफर विंगेट​

जेनिफर विंगेट टीवी की क्वीन हैं, जिन्होंने कई दमदार शोज किए हैं। दावा किया जाता है कि जेनिफर का घमंड हमेशा ही सातवें आसमान पर रहता है। कहा जाता है कि जेनिफर का गुस्सा कई बार सेट पर फूटा है, जिस वजह से उन्हें बदतमीज भी कहा जाता है।

​अंकिता लोखंडे​Image Credit : Instagram08 / 08

​अंकिता लोखंडे​

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता ने अंकिता लोखंडे को घर घर में पहचान दिलाई थी, लेकिन इस शो में जब आशा नेगी की एंट्री हुई तो दावा किया गया कि अंकिता लोखंडे से उनकी नहीं बनी। अंकिता की आशा से काफी अनबन रही है। आशा ने अचानक ही शो छोड़ दिया था, जिसका कारण भी अंकिता को ही माना गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!