HDFC PO Recruitment 2025 Notification: निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी में रिलेशनशिप मैनेजर एवं प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hdfcbank.com या सीधे ibpsonline.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 07 फरवरी 2025 है। चलिए जानते हैं कि एचडीएफसी में रिलेशनशिप मैनेजर-प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर आवेदन कैसे करना है।
HDFC Recruitment 2025: कैसे करना है आवेदन
- उम्मीदवारों के सबसे पहले आईबीपीएस वेबसाइट पर एप्लिकेशन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद लॉगइन करने के बाद मांगी गई डिटेल्स ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होंगी।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रखना है।
HDFC Recruitment 2025: क्या चाहिए योग्यता
एचडीएफसी बैंक की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ रेगुलर कोर्स से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के पास 1-10 साल का सेल्स में अनुभव होना भी जरूरी है।
HDFC Recruitment 2025: आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 7 फरवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
HDFC Recruitment 2025: कैसे होगा चयन
एचडीएफसी में रिलेशनशिप मैनेजर-पीओ के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मैनेजर/डिप्टी मैनेजर/मैनेजर/सीनियर मैनेजर स्केल पद पर अप्वाइंट किया जाएगा।
HDFC Bank Salary: कितनी मिलेगी सैलरी
एचडीएफसी बैंक की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 3,00,000/- से 12,00,000/- रुपये तक सैलरी अनुभव के आधार पर मिलेगी।
