एजुकेशन

HBSE Board Datesheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी की कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट, जानें कब कौन सा होगा पेपर

HBSE Board Datesheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च और कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार bseh.org.in से डेटशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

HBSE Board Datesheet 2026

हरियाणा बोर्ड ने जारी की कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट

HBSE Board Datesheet 2026 PDF: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट आज, मंगलवार 19 जनवरी को जारी कर दी है। जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से किया जाएगा। इसका समापन 13 मार्च को होगा। वहीं कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 6 मार्च को होगी। कक्षा 11वीं की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11 बजे यानी ढाई घंटे की होगी और कक्षा 9वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे यानी 3 घंटे की अवधि की होगी। 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि साइंस की परीक्षा में ट्रिग्नोमेट्री टेबल, स्टेंसिल, मैप, पेंसिल आदि अपना खुद को लेकर जाना होगा। एग्जाम सेंटर द्वारा इन्हें नहीं दिया जाएगा।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट

तारीखसमयविषय नाम
17 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकहिंदी
19 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसामाजिक विज्ञान
21 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंग्रेज़ी
23 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंक शास्त्र
25 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकविज्ञान
27 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकचित्रकला
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तककृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी ताल वाद्य संगीत, हिंदुस्तानी वाद्ययंत्र संगीत, पशुपालन, नृत्य, खुदरा (एनएसक्यूएफ), निजी सुरक्षा (एनएसक्यूएफ), ऑटोमोटिव (एनएसक्यूएफ), आईटी-आईटीईएस (एनएसक्यूएफ), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (एनएसक्यूएफ), शारीरिक शिक्षा (एनएसक्यूएफ), कृषि (एनएसक्यूएफ), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (एनएसक्यूएफ), परिधान एवं गृह सज्जा (एनएसक्यूएफ), स्वास्थ्य सेवा (एनएसक्यूएफ), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (एनएसक्यूएफ)
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकविद्युत (एनएसक्यूएफ), प्लंबिंग (एनएसक्यूएफ), मीडिया और मनोरंजन (एनएसक्यूएफ), निर्माण (एनएसक्यूएफ)
2 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकपंजाबी, संस्कृत, उर्दू
5 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत साहित्य (परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकआईटी और आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसएलसीई सेक्टर-28 फरीदाबाद में)
6 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल), संस्कृत व्याकरण (परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)

हरियाणा बोर्ड कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट

तारीखसमयविषय नाम
16 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव
17 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकललित कला (सभी विकल्प)
18 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकहिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, विदेशी छात्रों के लिए अंग्रेजी स्पेशल (हिंदी कोर के स्थान पर)
19 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकगृह विज्ञान
20 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तककृषि
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकमनोविज्ञान
21 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकभूगोल
23 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकभौतिकी, अर्थशास्त्र
24 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकव्यायाम शिक्षा
25 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकलोक प्रशासन, लेखांकन, रसायन विज्ञान
26 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकपंजाबी, संस्कृत, उर्दू
27 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकइतिहास, व्यवसाय अध्ययन, जीवविज्ञान
28 फरवरी, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकराजनीति विज्ञान
2 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकअंक शास्त्र
5 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकखुदरा (एनएसक्यूएफ), ऑटोमोटिव (एनएसक्यूएफ), आईटी-आईटीईएस (एनएसक्यूएफ), स्वास्थ्य सेवा (एनएसक्यूएफ), शारीरिक शिक्षा (एनएसक्यूएफ), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (एनएसक्यूएफ), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (एनएसक्यूएफ), कृषि (एनएसक्यूएफ), मीडिया एवं मनोरंजन (एनएसक्यूएफ), निजी सुरक्षा (एनएसक्यूएफ), बीएफएसआई (एनएसक्यूएफ), परिधान एवं गृह सज्जा (एनएसक्यूएफ), कार्यालय सचिवीय एवं आशुलिपि (हिंदी एवं अंग्रेजी), विद्युत (एनएसक्यूएफ), प्लंबिंग (एनएसक्यूएफ), निर्माण (एनएसक्यूएफ)
6 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसमाजशास्त्र, उद्यमिता
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकजैव-प्रौद्योगिकी
7 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकहिंदुस्तानी गायन संगीत, हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (मधुर), हिंदुस्तानी तबला वादन संगीत
9 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तककंप्यूटर विज्ञान, आईटी और आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद में)
10 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकदर्शनशास्त्र, नृत्य (सभी विकल्प)
11 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)
सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तकसैन्य विज्ञान
12 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत व्याकरण भाग-2 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)
13 मार्च, 2026सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तकसंस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ)

हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article