एजुकेशन

Haryana Police PMT and PST Date 2026 : जल्द जारी होगी पीएमटी और पीएसटी की तारीख, फर्जी पोस्ट पर न करें भरोसा

Haryana Police Constable Bharti 2026 : हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, पंचकूला के नाम से पीएमटी आयोजित किए जाने की तारीखें दिखाई गई है, लेकिन आयोग ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है। HSSC ने साफ किया है कि ये नोटिस भ्रामक है और आयोग की ओर से ऐसी किसी भी तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Image

Haryana Police PMT and PST Date 2026

Haryana Police Constable Bharti 2026 : सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पीएमटी (Physical Measurement Test) और पीएसटी (Physical Screening Test) की तारीखों को लेकर एक कथित नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने साफ किया है कि ये नोटिस भ्रामक है और आयोग की ओर से ऐसी किसी भी तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आयोग ने बताया कि जैसे ही तारीखों को लेकर कोई डेट डिसाइड होगी, आयोग आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसकी जानकारी देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

आयोग ने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस फर्जी नोटिस पर भरोसा न करें। आयोग द्वारा पीएमटी और पीएसटी की तारीखों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। जैसे ही तारीखों को लेकर कोई डेट डिसाइड होगी, आयोग आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसकी जानकारी देगा।

क्या है वायरल नोटिस में ?

वायरल नोटिस में हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन पंचकूला के नाम से पीएमटी आयोजित किए जाने की तारीखें दिखाई गई है, लेकिन आयोग ने इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी अप्रमाणित सूचना से बचें।

आयोग ने स्पष्ट की जानकारी

आयोग ने ये भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी अपडेट समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों से अपील है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करते रहें और किसी भी अफवाह या फर्जी नोटिस के झांसे में न आएं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article