IOCL Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल ने अलग-अलग पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 12वीं भी कर सकते हैं अप्लाई
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Feb 10, 2026, 12:31 PM IST
IOCL Vacancies 2026: इंडियन ऑयल ने कई सारे पदों पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। कई पद ऐसे हैं, जिनमें 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस, IOCL गुजरात रिफाइनरी, Bongaigaon Refinery और IOCL Mathura Refinery में वेकेंसी शामिल है।
IOCL Bharti 2026
IOCL Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर वेकेंसी निकाली है। इसमें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस, IOCL गुजरात रिफाइनरी, बोंगाईगांव रिफाइनरी और IOCL मथुरा रिफाइनरी में वेकेंसी शामिल है। इन भर्तियों के तहत बंपर पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं।
पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स भर्ती 2026 (IOCL Panipat Refinery Recruitment 2026)
सबसे पहले बात करें पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की, तो यहां पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 637 अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले-पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पदों के लिए होगी।
किन-किन पदों पर होगी भर्ती ?
- इसें ट्रेड अप्रेंटिस
- टेक्निशीयिन अप्रेंटिस,
- अटेंडेंस ऑपरेटर
- सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
- अकाउंटेंट
- डेटा एंट्री ऑपरेटर
- डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर
- फिटर, इलेक्ट्रीशियन और ऑपरेटर (फ्रेशर)
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन (B.Sc/B.Com/B.A/Engineering) की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 है। कुल 635 पदों पर भर्ती होनी है।
IOCL बोंगाईगांव रिफाइनरी अपरेंटिस भर्ती 2026 (IOCL Bongaigaon Refinery Apprentice Recruitment 2026)
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बोंगाईगांव रिफाइनरी में भी अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कुल 88 पद भरे जाएंगे। ये भर्ती बोंगाईगांव रिफाइनरी के लिए की जा रही है। जिसमें ट्रेड अप्रेंटिस (अटेंडेंस ऑपरेटर, बॉयलर, कैमिकल, मकैनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन) के पद भरे जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी है। इस भर्ती के जरिये 88 पद भरे जाने हैं।
गुजरात रिफाइनरी अप्रेंटिस भर्ती IOCL Gujarat Refinery Apprentice Recruitment 2026
इंडियन ऑयल ने सबसे ज्यादा वेकेंसी गुजरात रिफाइनरी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए निकाली है। इस भर्ती के जरिये 566 पदों को भरा जाएगा। इसकी आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 रखी गई है। इस भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के पद शामिल हैं। इस भर्ती के जरिये केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन पदों को भरा जाना है। ज्यादातर पदों पर प्रशिक्षण अवधि 12 महीने है।
मथुरा रिफाइनरी रिक्रूटमेंट 2026: IOCL Mathura Refinery Recruitment 2026
इंडियन ऑयल की भर्ती मथुरा रिफाइनरी के लिए भी है। यहां अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के तहत 108 योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस भर्ती की आखिरी तारीख भी 20 फरवरी 2026 है। इसमें ITI, डिप्लोमा, B.Sc (Maths, Physics, Chemistry और B.com) जरूरी है। इस भर्ती के लिए 108 खाली पदों को भरा जाएगा।
ध्यान रहे कि IOCL भारत सरकारी की कंपनी है। हालांकि ये भर्ती कोई स्थायी नौकरी नहीं है बल्कि अप्रेंटिसशिप (ट्रेनिंग) का मौका है। चयनित उम्मीदवार को पूरी ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा और भविष्य में उन्हें सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
