एजुकेशन

HSSC Stenographer Vacancy 2026: हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए hssc.gov.in पर जल्द करें आवेदन, कब है आखिरी तारीख?

HSSC Stenographer vacancy 2026 : हरियाणा स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है।

Image

HSSC Stenographer vacancy 2026

HSSC Stenographer Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 फरवरी से पहले-पहले अपना आवदेन दे सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी से शुरू हो गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल तय की गई है। बताते चलें कि हरियाणा कर्मचारी आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर की इस भर्ती के जरिये कुल 1952 खाली पदों को भरा जाएगा। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों का एचसीसी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए।

जानें शैक्षिक योग्यता HSSC Stenographer Educational Qualification:

इसके लिए भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हुई होनी चाहिए। मैट्रिक स्तर पर हिंदी/संस्कृत विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है।

कब है आवेदन की आखिरी तारीख ? HSSC Stenographer Last Date:

बताते चलें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की तारीख 20 फरवरी तय की गई है। चयन प्रकिया की बात करें तो अभ्यर्थी सीईटी स्कोर के आधार पर चुने जाएगें, जिसके बाद स्किल टेस्ट होगा और फिर लिखित परीक्षा होनी है।

HSSC ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन

बताते चलें कि इस भर्ती के जरिये 1952 खाली पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक लिंक के जरिये अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने इस भर्ती से जुड़ा एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत कुल 1952 खाली पदों को भरा जाएगा।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article