Haryana CET Notification 2025 Pdf released at hssc.gov.in सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन आज यानी 27 मई को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर 28 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 12 जून निर्धारित की गई है। हालांकि, अभ्यर्थी 14 जून तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
HSSC CET Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
हरियाणा ग्रुप डी पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for HSSC CET 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Haryana CET 2025: ऐसे होगी परीक्षा
हरियाणा सीईटी एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि हरियाणा सीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
