एजुकेशन

Haryana CET Group D Exam 2026 Extended: बड़ी खबर! बढ़ गई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख, इस डेट तक करें अप्लाई

Haryana CET Group D Application Form 2026 Last Date Extended: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। यहां अब फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 है।

Image

Haryana CET Group D Application Form 2026: बढ़ गई हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

Haryana CET Group D Application Form 2026 Last Date Extended: हरियाणा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी (Haryana CET Group D Application Form 2026) गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा (Haryana CET Group D Application Form) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख - 05.07.2026 (रात 11.59 बजे) है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई 2026 रात 11.59 बजे तक है। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 9 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 रात 11 बजकर 59 मिनट तक का समय दिया गया है।

बता दें हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा के लिए अब तक कुल 11,21,889 उम्मीदवार पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें से 8,77,784 अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को सफलतापूर्वक फाइनल सबमिट भी कर दिया है। वहीं अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी सीईटी परीक्षा की आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

HSSC Haryana CET Group D Application Form 2026: ऐसे भरें पूरा फॉर्म

  • सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HSSC Haryana CET Group D Application Form 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति डाउनलोड कर लें।

Haryana CET Group D Application Form 2026: यहां देखें आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए पुरुष कैंडिडेट्स जनरल/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस रिजर्व कैटेगिरी के अभ्यर्थी सभी को 250 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे यहां आप ऑनलाइन ही अपना शुल्क जमा करवा सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article