एजुकेशन

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay: देशभक्ति के मिलेंगे पूरे मार्क्स, हर घर तिरंगा अभियान पर ऐसे लिखें शानदार निबंध

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay in Hindi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। कार्यक्रम में निबंध लेखन की प्रतियोगिता भी होती है। ऐसे में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर सटीक और शानदार निबंध यहां देख सकते हैं।

Image

हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध

Photo : Twitter

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay in Hindi: देश का राष्ट्र ध्वज के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर एक भारतीय अपने राष्ट्र ध्वज के आगे शीश जरूर झुकाता है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम (Independence Day 2024 Programs) का आयोजन होता है। इन कार्यक्रमों में निबंध लेखन समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आप भी निबंध लेखन में हिस्सा लेना चाहते हैं तो हर घर तिरंगा अभियान पर शानदार निबंध यहां देख सकते हैं।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Essay: हर घर तिरंगा अभियान पर निबंध

'हर घर तिरंगा' आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाए, तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए। उसे अलग स्थान पर रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए।

Har Ghar Tiranga Abhiyan Quotes in Hindi

'एकता का हमें पाठ पढ़ाता तीन रंग में रंगा है, हिंदुस्तान की आन-बान और मेरी शान तिरंगा है।'

'देश के लिए शहीद हुए वीरों की गाथाएं गाता है, देश की सीमा पर जब भी, तिरंगा शान से लहराता है।'

'लहराता है नील गगन में ऊंची जिसकी शान है, महज एक झंडा नहीं, तिरंगा देश की पहचान है।'

'राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है; इसका सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार करें।'

ऊपर दिए कोट्स को जोड़कर आप अपने निबंध को और शानदार बना सकते हैं। निबंध के अंत में हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को बताते हुए लिखें। इसमें लिखें- हर घर तिरंगा अभियान एक ऐसी पहल है जिसमें घर भारतीय जुड़कर एक परिवार के रूप में देशभक्ति का प्रदर्शन कर सकता है। यह सभी देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को फैलाने में मदद करेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article