GSEB Gujarat Board 10th Result 2023 Released: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर की ओर से आज 25 मई, 2023 को सुबह 8 बजे से पहले ही GSEB 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा कर दी गई है। जिन छात्रों ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org के माध्यम से जाकर अपने परिणाम को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल GSEB SSC परीक्षा 14 मार्च से 28 मार्च, 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
यह ध्यान दिया जाएगा कि छात्र अपना 6 अंकों का सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर - 6357300971 पर भेजकर भी अपना जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर डायरेक्ट लिंक के साथ छात्र गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2023 की ऑनलाइन चेक करने और अपनी डिजिटल मार्कशीट हासिल करने के लिए स्टेप-दर-स्टेप प्रक्रिया को यहां पर चेक कर सकते हैं।
गुजरात बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट डायरेक्ट लिंक - GSEB Gujarat Board 10th Result 2023 Direct Link
How to check Gujarat Board GSEB SSC Results: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2023 ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर गुजरात बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2023 के दिए लिंक को क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नई विंडो खुलेगी, जहां पर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सब्मिट करने होंगे।
स्टेप 4: इसके बाद आपका गुजरात कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
बीते साल, कुल पास प्रतिशत 65.18 फीसदी दर्ज किया गया था, जिसमें 71.66 फीसदी लड़कियां और 59.92 प्रतिशत लड़के परीक्षा में पास हुए थे और GSEB SSC 10वीं परीक्षा पास की थी।
