एजुकेशन

GSEB 12th Result 2023 Date: अगले सप्ताह आ रहा गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट, gseb.org पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 23, 2023, 12:15 AM IST

GSEB, Gujrat Board 12th Result 2023 Date: साइंस स्ट्रीम के लिए GSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 बहुत जल्द आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट और GUJCET 2023 का रिजल्ट अगले हफ्ते gseb.org पर जारी किए जाने की उम्मीद है। जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 की तारीख, समय और लिंक पर लेटेस्ट अपडेट यहां जानें।

Image

गुजरात बोर्ड रिजल्ट 2023

GSEB, Gujrat Board 12th Result 2023 Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2023 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जीएसईबी 12वीं कक्षा की विज्ञान स्ट्रीम परिणाम 2023 अगले सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है। गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट के साथ ही GUJCET रिजल्ट भी घोषित होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, दोनों जीएसईबी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध होंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, GSEB 12वीं साइंस का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है। अगर हम गुजरात बोर्ड रिजल्ट के पैटर्न पर नजर डालें तो GUJCET रिजल्ट 12वीं के साइंस रिजल्ट के साथ जारी किया जाता है। इसलिए GUJCET 2023 का परिणाम भी अगले सप्ताह किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है।

जीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2023 तारीख - टेंटेटिव शेड्यूल (GSEB, Gujrat Board 12th Result Date)

गुजरात बोर्ड ने GSEB 12वीं विज्ञान परीक्षा और GUJCET 2023 परीक्षा की अंतिम आंसर की पहले ही जारी कर दी है। इसलिए, परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की उम्मीद है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जीएसईबी से आधिकारिक संचार की प्रतीक्षा करें।

एक बार जीएसईबी 12 वीं विज्ञान के लिए रिजल्ट घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट - gseb.org पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा GUJCET 2023 का रिजल्ट gujcet.gseb.org पर जारी किया जाएगा।

GSEB की ओर से 14 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक गुजरात बोर्ड 12वीं विज्ञान परीक्षा आयोजित की थी। GUJCET 2023 परीक्षा 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसके परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article