एजुकेशन

Good Governance Day 2024: 25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है सुशासन दिवस, जानें क्या है इस बार की थीम

Good Governance Day 2024 (Sushasan Diwas 2024): हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसका संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से है। आइये जानते हैं कि सुशासन दिवस (Good Governance Day 2024) का इतिहास और महत्व (Good Governance 2024 History & Importance) क्या है। साथ ही इस बार की थीम क्या है।

Image

Good Governance Day Theme 2024

Good Governance Day Theme 2024 (Sushasan Diwas 2024): हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसका संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से है। भारत में हर साल पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक विनम्र स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ था। आइये जानते हैं कि सुशासन दिवस (Good Governance Day 2024) का इतिहास और महत्व (Good Governance 2024 Importance) क्या है। साथ ही इस बार की थीम क्या है।

Good Governance day theme 2024: सुशासन दिवस 2024 की थीम

सुशासन दिवस 2024 की थीम काफी अलग रखी गई है जो आम जनमानस के जीवन को आसान बनाती है। इस बार प्रशासन गांव की ओर "Prashasan Gaon Ki Ore" थीम पर सुशासन दिवस मनाया जा रहा है।

Good Governance Day 2024: सुशासन दिवस का इतिहास

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने और राजनीति में अपना बड़ा नाम बनाया। उन्हें साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से और 1994 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। अटल जी लोकसभा में 9 बार और राज्यसभा में 2 बार सांसद के रूप में चुने गए। 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में उनका निधन हो गया था। मोदी सरकार ने 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

Sushasan Diwas 2024: क्यों मनाया जाता है सुशासन दिवस

सुशासन दिवस लोगों के कल्याण और बेहतरी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के छात्रों और नागरिकों को सरकार के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताना है। साथ ही भारत में सुशासन के मिशन को पूरा करने के लिए अच्छी और प्रभावी नीतियों को लागू करना है। इस खास अवसर पर क्विज, लाइव कार्यक्रम, ओरिएंटेशन, सेमिनार और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article