Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin (क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं): भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कई जिलों में प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस बीच छात्र व अभिभावक लगातार जानना चाहते हैं कि क्या आज 5 सितंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं?
Agra School Closed Today: आगरा में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में लगातार भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके चलते भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 5 सितंबर 2026, शनिवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। ऐसे में यहां आज नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे।
MP School Closed Today: मध्य प्रदेश के 7 जिलों में स्कूल बंद का आदेश
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत के साथ कहर बरपा रहा है। यहां मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, चंबल, सागर और ग्वालियर में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में यहां शिवपुरी और मुरैना समेत 7 जिलों के स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है। ऐसे में यहां आज यानी 5 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Kya Aaj Delhi Ke School Band Hai: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं
दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में भी बीते दिनों यानी 4 सितंबर को झमाझम बारिश हुई है। हालांकि यहां आज यानी 5 सितंबर को स्कूल बंद नहीं हैं। सभी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। वहीं कुछ स्कूलों में शिक्षक दिवस के सेलिब्रेशन के अवसर पर हाफडे होगा।
Kya Aaj Ghaziabad Ke School Band Hai: क्या गाजियाबाद के स्कूल आज बंद हैं
गाजियाबाद के स्कूलों की बात करें तो यहां स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
