वायरल न्यूज़

शख्स ने छेड़ा तो बिदक गया रोबोट, गुस्से में ठनका माथा, आगे का नतीजा आप इस Video में खुद देख लें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोबोट स्टोर में आए एक ग्राहक पर लात-घूंसे बरसाता दिख रहा है।

Image

रोबोट ने ग्राहक के साथ कर दी हाथापाई (Instagram/@volgastore64)

आज तक तो रोबोट को हमने सिर्फ इंसानों की मदद करते हुए ही देखा है। कभी कोई रोबोट खाना परोसता है तो कभी लोगों के सवालों का जवाब देता है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रोबोट का ऐसा रूप दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और कुछ मजाक भी कर रहे हैं।

धक्का लगते ही अपना आपा खो बैठा रोबोट

वायरल वीडियो (Viral Video) रूस के सारातोव शहर के एक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर का बताया जा रहा है। यहां एक रोबोट को ग्राहकों की मदद के लिए रखा गया था। बताया जा रहा है कि इस रोबोट का नाम ‘स्योमा’ था और इसे तकनीकी सलाहकार के तौर पर स्टोर में रखा गया था, ताकि वह स्टोर पर आने वाले ग्राहकों की मदद कर सके। वैसे पहले तो वीडियो में सब कुछ ठीक लग रहा है लेकिन कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अचानक ‘गुस्से’ में आया रोबोट

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्टोर में आए ग्राहकों के पास रोबोट खड़ा है। अचानक से उनमें से एक ग्राहक ने उस रोबोट को छेड़ दिया और उसे हल्का सा धक्का दे दिया। जिसके बाद रोबोट को बहुत तेज गुस्सा आ गया और वह अचानक से अजीब तरह की हरकतें करने लगता है। कुछ ही सेकंड में वह कुंग फू वाले पोज में आ जाता है। फिर रोबोट अपने हाथ-पैर चलाने लगता है और ग्राहक की तरफ लात और घूंसे मारता दिखाई देता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। बताया जा रहा है कि ग्राहक के धक्का देने के बाद रोबोट ने ऐसी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं है कि रोबोट ने वास्तव में खुद ऐसा किया या उसे किसी व्यक्ति द्वारा उसे नियंत्रित किया जा रहा था।

कर्मचारियों ने तुरंत संभाला मामला

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि स्थिति बिगड़ने के बाद स्टोर के कर्मचारी तुरंत बीच में आते हैं और रोबोट को रोकने की कोशिश करते हैं। कुछ देर बाद स्थिति को संभाल लिया जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। इसे देखकर कुछ यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए, जबकि कई लोगों ने चिंता भी जताई। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि आज यह वीडियो मजेदार लग रहा है, लेकिन आने वाले समय में शायद ऐसा न लगे। वहीं कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि रोबोट को रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा होगा।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article