एजुकेशन

Teachers Day Essay 10 Lines: शिक्षक दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में, एकबार में पढ़ते ही याद हो जाएगा

Teachers Day Essay 10 Lines For Class 1 To 8 (शिक्षक दिवस पर निबंध हिंदी में 10 लाइन): हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। आज देशभर के स्कूलों में इस दिन की धूम देखने को मिल रही है। यह दिन भारत के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।

Image

Teachers Day Essay 10 Lines: शिक्षक दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में

Teachers Day Essay 10 Lines For Class 1 To 8 (शिक्षक दिवस पर निबंध हिंदी में 10 लाइन): आज यानी 5 सितंबर को भारत के महान शिक्षक, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा (Teachers Day Essay 10 Lines) रहा है। एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। कहा जाता है कि जिस प्रकार सुनवार सोने को तपाकर उसे आकार देता है और मूल्यवान बनाता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक भी छात्रों के भविष्य को आकार देने का कार्य करते हैं। हमेशा से समाज, धर्म और देश के विकास में शिक्षक का अहम योगदान रहा है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1962 में की गई थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा।

इस दिन स्कूल कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कई स्कूलों में आज के दिन इंटर के छात्र शिक्षकों का रोल अदा करते हैं। इसके अलावा इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध हिंदी में लेकर आए हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं।

Teachers Day Essay 10 Lines In Hindi: शिक्षक दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में

  1. शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान में मनाया जाता है और यह दिन विद्यार्थियों के लिए अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर होता है।
  2. यह दिन महान शिक्षक, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  3. शिक्षक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे केवल किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी का महत्व भी समझाते हैं।
  4. जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को आकार देकर उसे मूल्यवान बनाता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक भी छात्रों के भविष्य को आकार देने का कार्य करते हैं।
  5. शिक्षक विद्यार्थी के भविष्य को दिशा देने का काम करते हैं। वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
  6. एक अच्छे शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
  7. वह समाज के लिए जिम्मेदार, शिक्षित और जागरूक नागरिक तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
  8. इस दिन स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों के लिए भाषण, कविता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां प्रस्तुत करते हैं।
  9. कई विद्यालयों में विद्यार्थी एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका भी निभाते हैं। इस दौरान शिक्षक अपने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
  10. हमें अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए और उनके द्वारा दी गई अच्छी सीख को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

यदि आप चाहते हैं कि आपका निबंध दूसरे छात्रों से बेहत लगे तो इसकी शुरुआत शिक्षक पर किसी शानदार श्लोक या कविता से करें। इससे आपका निबंध दूसरों से अलग और काफी बेहतर लगेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article