Goa Board SSC 10th Result 2026 Declared On gbshse.in, results.gbshsegoa.net : गोवा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 26 अप्रैल को शाम 5 बजे गोवा एसएससी 2026 का रिजल्ट जारी कर (Goa Board SSC Result 2026) दिया है। रिजल्ट का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in, results.gbshsegoa.net पर जाकर अपना परिणाम चेक (Goa Board 10th Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। इसके अलावा छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के साथ-साथ डिजीलॉकर जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।
Goa Board SSC Result 2026 : 94.5% छात्र पास
बता दें इस वर्ष लगभग 20,659 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 10,819 लड़के और 9,840 लड़कियां शामिल थीं, जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी के लगभग 600 उम्मीदवार भी शामिल थे। परीक्षाएं 11 मार्च से 3 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। यहां कुल पासिंग पर्सेंटेज 94.5% रहा है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 96.5% दर्ज किया गया है। जबकि लड़कों का पास फासदी 94.3% रहा है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Goa Board SSC 10th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले gbshse.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Goa Board SSC 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Goa Board SSC Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- डेट ऑफ बर्थ
- विषयवार मार्क्स
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
