एजुकेशन

Ghaziabad School Closed: टेम्परेचर का टॉर्चर! 25 मई तक बंद रहेंगे गाजियाबाद के स्कूल, डीएम का आदेश

School Closed In Ghaziabad, Bulandshahr, UP: गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण गाजियाबाद के स्कूलों को अगले 5 दिनों तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

Image

Ghaziabad School Closed: अगले पांच दिन तक बंद रहेंगे गाजियाबाद के स्कूल

School Closed In Ghaziabad, Bulandshahr, UP: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप (School Closed In Ghaziabad) जारी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अत्यधिक गर्मी व लू के थपेड़ों की भविष्यवाणी की है। बीते दिन उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच (Ghaziabad School Closed) गया था। इस बीच गाजियाबाद के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक अवकाश घोषित कर दिया (Ghaziabad School Closed News) गया है। जिलाधिकारी इंन्द्र विक्रम सिंह ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अगले 5 दिन तक स्कूल बंद करने का निर्देश (School Closed In UP) दिया है। इस बात की जानकारी कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद ने नोटिस जारी कर दिया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि भीषण गर्मी एवं लू चलने के दृष्टिगत छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार दिनांक 20-05-2024 से 25-05-2024 तक जनपद के समस्त शिक्षण संस्थान प्री प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक बंद रहेंगे। उक्त आदेश का कड़ाई के साथ पालन करने का निर्देश दिया गया है।

Bulandshahr School Closed: बुलंदशहर के स्कूलों में भी छुट्टी

बता दें बुलंदशहर के स्कूलों में भी कक्षा 12वीं तक आज यानी 20 मई को कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां बीते दिनों अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया था।

Haryana School Closed: हरियाणा के स्कूलों में भी छुट्टी

गर्मी के चलते हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने भी राज्य के सभी स्कूलों में 31 मई 2024 तक अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून 2024 से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब यहां 1 जुलाई को स्कूल खुलेंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article