एजुकेशन

Georgia में क्या हैं भारतीय छात्रों के लिए वीजा नियम? जानें कैसे मिलता है एडमिशन

Georgia Student Visa Rules: अगर आप जॉर्जिया से पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यहां के वीजा नियमों के बारे में जानना जरूरी है। ताकि एडमिशन के बाद वीजा के दौरान हुई गलती के कारण विदेश में पढ़ाई करने का आपका सपना, सपना न रह जाए।

Image

Georgia स्टडी वीजा नियम (Photo - AI/Newsroom Verified)

Georgia Student Visa Rules: यूरोप और एशिया के मुहाने पर बसा खूबसूरत देश जॉर्जिया आज भारतीय छात्र, जो विशेषकर एमबीबीएस (MBBS) और उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने चाहते हैं, के लिए एक प्रमुख स्टडी डेस्टिनेशन बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, अंग्रेजी माध्यम में कोर्स और किफायती फीस जैसे कारणों से हर साल हजारों भारतीय छात्र जॉर्जियाई यूनिवर्सिटीज का रुख कर रहे हैं। हालांकि, किसी भी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने से पहले वहां के वीजा नियमों, एलिजिबिलिटी और स्टेप-बाय-स्टेप एडमिशन प्रक्रिया की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी पढ़ाई की राह बिना किसी रुकावट के सुगम बन सके। तो आइए आज जानते हैं कि जॉर्जिया में पढ़ाई के लिए क्या है वीजा नियम?

जॉर्जिया का वीजा नियम

भारतीय छात्रों को जॉर्जिया में 90 दिनों से अधिक अवधि वाले किसी भी डिग्री प्रोग्राम जैसे 6 साल का MBBS या बैचलर्स/मास्टर्स कोर्स के लिए D3 श्रेणी का लॉन्ग-टर्म स्टडी वीजा (D3 Category Student Visa) प्राप्त करना अनिवार्य होता है। इस वीजा से माध्यम से ही वह देश में प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अपने सपने को पूरा कर पाएंगे।

इन नियमों का पालन है जरूरी

प्रारंभिक वैधता व प्रवेश - D3 वीजा शुरुआती स्तर पर मल्टीपल-एंट्री के साथ 90 दिनों के लिए जारी किया जाता है।

टैलेंटेड रेसिडेंस परमिट (TRP) - जॉर्जिया पहुंचने के बाद छात्रों को स्थानीय अथॉरिटी में आवेदन करके अस्थायी निवास प्रमाण पत्र (Temporary Residence Permit) प्राप्त करना होता है। यह टीआरपी हर साल रिन्यू होती है और पूरे कोर्स के दौरान वैध रहती है।

वित्तीय साक्ष्य- वीजा आवेदन के दौरान छात्र या उसके अभिभावक के खाते में पर्याप्त बैंक बैलेंस (आमतौर पर पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट के साथ 5 लाख से 8 लाख रुपये का फंड) दिखाना अनिवार्य है।

योग्यता और पात्रता मानदंड

पाठ्यक्रम (Course)शैक्षणिक योग्यता (Academic Criteria)अन्य अनिवार्य आवश्यकताएं
MBBS / मेडिकल कोर्स12वीं में Physics, Chemistry और Biology (PCB) में कम से कम 50% अंकNEET परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य (NMC गाइडलाइन्स के अनुसार)
इंजीनियरिंग / BBA / अन्यकिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) में 50% अंकबेसिक अंग्रेजी भाषा का ज्ञान (IELTS/TOEFL अनिवार्य नहीं)
आयु सीमा व पासपोर्टप्रवेश वर्ष की 31 दिसंबर तक न्यूनतम 17 वर्ष की आयुकम से कम 12-18 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट

वीजा के लिए आवेदन प्रक्रिया

यूनिवर्सिटी का चयन - सबसे पहले जॉर्जिया के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्रालय तथा NMC/WHO से स्वीकृत यूनिवर्सिटी का चयन करें।

आवेदन और दस्तावेज सबमिशन - 10वीं-12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट की कॉपी और NEET स्कोरकार्ड यूनिवर्सिटी पोर्टल पर अपलोड करें।

ऑनलाइन इंटरव्यू - अधिकांश जॉर्जियाई यूनिवर्सिटी छात्र की बुनियादी अंग्रेजी भाषा का आंकलन करने के लिए एक छोटा सा ऑनलाइन वीडियो इंटरव्यू आयोजित करती हैं।

ऑफर लेटर व इक्विवेलेंसी अप्रूवल - इंटरव्यू पास करने पर यूनिवर्सिटी प्रोविजनल ऑफर लेटर जारी करती है। इसके बाद जॉर्जियाई राष्ट्रीय शिक्षा गुणवत्ता विकास केंद्र (EQE) से इक्विवेलेंसी सर्टिफिकेट जारी होता है।

D3 वीजा आवेदन - यूनिवर्सिटी से ओरिजिनल इनविटेशन/एडमिशन लेटर मिलने के बाद VFS सेंटर या एम्बेसी के जरिए D3 स्टूडेंट वीजा का आवेदन करें।

वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट (MEA द्वारा Apostille किया हुआ)
  • NEET स्कोरकार्ड की कॉपी (मेडिकल छात्रों के लिए)
  • कम से कम 1 वर्ष की वैधता वाला मूल पासपोर्ट
  • यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक एडमिशन लेटर
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) एवं मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट
  • बैंक स्टेटमेंट (पर्याप्त बैलेंस एवं स्पॉन्सरशिप लेटर के साथ)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और ट्रैवल सह हेल्थ इंश्योरेंस

सही और अपोस्टिल (Apostilled) दस्तावेजों के साथ समय से आवेदन करने पर जॉर्जिया में एडमिशन और स्टडी वीजा पाना बेहद आसान और पारदर्शी प्रक्रिया बन जाती है। भारतीय छात्रों के साथ अन्य विदेशी छात्र जो जॉर्जिया से मेडिकल या किसी भी अन्य विषय में हायर एजुकेशन प्राप्त करना चाहते हैं, उनके वीजा के नियमों को अच्छे से जानना जरूरी है। ताकि उन्हें बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article